फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्रह्म समाज सेवा समिति ने मनाया दिवाली मिलन समारोह

Mon, 13 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : दिवाली मिलन कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए पूर्व विधायक नरेश कौशिक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 स्थित गौरी शंकर मंदिर व धर्मशाला परिसर में ब्रह्म समाज सेवा समिति ने दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कई परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम शुभारंभ पर मंदिर के पुजारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छोटे बच्चों ने कई कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

इसमें बच्चों के लिए नींबू स्पून दौड़ प्रतियोगिता, सिर पर ग्लास रखकर बैलेंस बनाते हुए चलना समेत कई अन्य स्पर्धा भी कराई गई। पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम मेंं प्रधान महेश वशिष्ठ, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, भाजपा नेता दिनेश कौशिक, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, नगर परिषद वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा आदि ने उपस्थितजन को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति प्रधान प्रवीश शर्मा, जयवीर भारद्वाज, कृष्ण वशिष्ठ, सुरेंद्र वशिष्ठ, सोमनाथ शर्मा, रामानंद शर्मा समेत अन्य लोगों ने परिवार सहित भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें