12jjrp02- सिविल अस्पताल में बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना। स्
झज्जर। जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने सिविल अस्पताल परिसर से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत और हरियाणा सरकार का यह संयुक्त प्रयास है कि देश से पोलियो का पूरी तरह उन्मूलन हो और कोई भी बच्चा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से प्रभावित न हो।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलाएं और घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीम का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हर बच्चा सुरक्षित, तभी भारत स्वस्थ और मजबूत होगा यही इस अभियान का मूल संदेश है।
उप सिविल सर्जन डॉ. बसंत दुबे व डॉ. साहिल कादियान ने बताया कि यह अभियान 12 से 14 अक्तूबर तक जिले भर में चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। अभियान के तहत हजारों बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डाॅ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कुल 718 टीमों का गठन किया गया है जिनमें 618 स्थायी टीमें, 80 मोबाइल टीमें तथा 20 ट्रांजिट टीमें शामिल हैं। जिले के सभी 0 से 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 118218 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।