फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल प्लॉट धारक ने सरकारी स्कूल की दीवार तोड़ बनाया रास्ता

Sun, 16 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
सरकारी स्कूल की दीवार तोड़ी - फोटो : bureau
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित गांव दुजाना में बीपीएल के एक प्लॉट धारक को जब आने-जाने का रास्ता नहीं मिला तो उसने शुक्रवार रात गांव के ही सरकारी स्कूल की दीवार तोड़ डाली। मामले जब शनिवार को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया तो स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा इस बारे में स्कूल प्राचार्य की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की शिकायत पुलिस को की गई है।
विज्ञापन


दुजाना गांव में कई वर्ष पूर्व गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवनयापन करने वाले कुछ लोगों को गांव की शामलात जमीन से प्लॉट दिए गए थे। प्लॉट पर कब्जा दिए जाने के बाद इन सभी को आने-जाने के लिए रास्ता नहीं दिया गया। बाद में मामला यहां के तत्कालीन उपायुक्त अजीत बाला जी जोशी के संज्ञान में लाया गया।

उपायुक्त महोदय ने उसी समय इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए गांव के सरकारी स्कूल की चारदीवारी को थोड़ा पीछे कराते हुए इन प्लॉट धारकों को आने-जाने के लिए रास्ता दे दिया था, लेकिन एक-दो को इस कार्रवाई के बाद भी रास्ता नहीं मिल पाया था। आरोप है कि बीती रात एक प्लॉट धारक के परिवार ने गांव के सरकारी स्कूल की दीवार तोड़ दी और रास्ता बना दिया।
विज्ञापन


स्कूल के चौकीदार की माने तो उसने आरोपी परिवार को ऐसा करने से रोका भी, लेकिन उसकी किसी ने कुछ नहीं सुनी। आरोपी ने रात्रि को करीब सौ फुट और शनिवार को सुबह के समय करीब तीन सौ फुट दीवार को तोड़ दिया। बाद में मामले की सूचना पुलिस चौकी दुजाना को दी गई, लेकिन दुजाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो कुछ लोगों ने शनिवार दिनदहाड़े तीन सौ फीट दीवार गिरा दी। फिलहाल स्कूल की तरफ से पुलिस को इस बारे में शिकायत दी गई है।

जिस किसी ने भी गांव के सरकारी स्कूल की दीवार तोड़ी है, वह गैरकानूनी है। उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह एक तरह से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
विज्ञापन

वीरेंद्र सांगवान, बीईओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें