फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज श्रीलंका और रूस के कारीगर दिखाएंगे कला

Sun, 16 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
प्रदर्शनी - फोटो : bureau
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित देवकर्ण धर्मशाला में आयोजित 10 दिवसीय हस्तशिल्प जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को काफी रौनक रही। लोगों ने रुचिपूर्वक कला के नमूनों को देखा और शिल्पियों की कला को सराहा।
विज्ञापन


रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित हस्तशिल्प मेले में देश के कई राज्यों से आए कलाकार अपना हुनर दिखा रहे हैं। शनिवार को शहरवासियों ने मेले में आकर वायर एंड मेटल, क्रिस्टल आइटम्स, गुजराती शॉल, लखनवी सूट, पीतल की नक्काशी, कश्मीरी शॉल, हैदराबादी मोत, मध्यप्रदेश की सूती चद्दर, टेराकोटा, काष्ठ शिल्प उड़ीसा के पटचित्र, बैंबू वर्क, मधबनी पेंअगि, नक्काशीदार फर्नीचर, बनारसी साड़ी, जयपुर का कांवड़ चित्रकारी, राजस्थानी लाख की चूड़ी सहित कई अन्य शानदार कला के नमूनों को देखा और उनकी बारीकियों के बारे में जाना।

शहर के निवासी विवेक और अनीता ने कहा कि यह अपने आप में एक अनोखा कार्यक्रम है। नई-नई चीजें देखने और उनके बारे में जानने को मिल रहा है। हमारे देश में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं। मेले में शामिल उनकी कला के नमूने बेहद शानदार हैं। बता दें कि आज रविवार को मेले में श्रीलंका और रूस के कलाकार अपनी कला के नमूने पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें