फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मां पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोपी इनामी बेटा गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

बेरी। करीब 2 साल पहले नशे के लिए रुपये नहीं देने पर मां पर कुल्हाड़ी व आरी से हमला करने वाले 5 हजार के इनामी आरोपी खेतावास निवासी राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रिमांड लेकर पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतबीर कुमार ने बताया कि महिला ने शिकायत दी थी कि उनकी सास प्लांट से घर वापस आकर गली में खड़ी थी। इस दौरान उनका जेठ राजेश वहां पहुंचा। उसके एक हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे हाथ में आरी थी। आरोपी ने अपनी मां से रुपये मांगे।
विज्ञापन

मां ने रुपये नहीं दिए तो राजेश कहासुनी करने लगा। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से मां पर कुल्हाड़ी और आरी से हमला कर दिया। शिकात पर थाना बेरी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

चौकी छुछकवास में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की टीम ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिप रहा था। पुलिस ने आरोपी से कुल्हाड़ी और आरी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें