फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुकड़ौला के जोहड़ की चहारदीवारी गिरी, मंदिर में भी आई दरार

Thu, 25 Jun 2026 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 71: मंदिर किनारे जोहड की टूटी दीवार को दिखाते ग्रामीण। (संवाद)
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बादली। कुकड़ौला गांव के जोहड़ की चहारदीवारी का एक हिस्सा गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि जोहड़ के किनारे स्थित प्राचीन मंदिर की दीवारों में भी दरारें आ गई है। इससे भविष्य में किसी बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द चहारदीवारी का निर्माण कराने की मांग उठाई है।
ग्रामीण हिम्मत सिंह थानेदार और प्रीतम के अनुसार जोहड़ की चहारदीवारी कई वर्ष पहले बनाई गई थी लेकिन समय के साथ इसकी हालत जर्जर हो गई। हाल ही में दीवार का एक हिस्सा गिर जाने से जोहड़ खुला है। इससे आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


संत ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जोहड़ की चहारदीवारी का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए तथा गंदे पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान किया जाए। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
कृष्ण दास का कहना है कि जोहड़ की चहारदीवारी टूटने से सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। मंदिर की दीवारों में दरारें आना भी गंभीर है। प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। इससे जोहड़ का पानी प्रदूषित हो रहा है और आसपास गंदगी फैलने की समस्या पैदा हो रही है।
मीनू ने बताया कि जोहड़ में पशु तालाब का गंदा पानी पहुंचने से प्रदूषण बढ़ रहा है। गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। जोहड़ में पशु तालाब का गंदा पानी भी पहुंच रहा है।
विज्ञापन


रोहित ने बताया कि जोहड़ गांव की धरोहर है। इसकी चहारदीवारी का पुनर्निर्माण और मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। जोहड़ के समीप स्थित मंदिर की दीवारों में भी दरारें दिखाई देने लगी हैं। इससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें