फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दोनों ने जूनियर पहलवानों का गला घोंटने का किया काम

Wed, 27 Dec 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय कुश्ती संघ की गतिविधियां रोकने से नाराज महासचिव राकेश कोच ने पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों जूनियर पहलवानों का गला घोंटने का काम कर रहे हैं। साक्षी मलिक पहले अपने घर पर महिला का शोषण रोकें। जिनके घर में शोषण हो वह बाहर कैसे रोकेंगी। अगर उनको राजनीति करनी है तो बाहर करें, कुश्ती को चलने दें। बजरंग पूनिया पद्म भूषण सम्मान लौटाने की बात कर रहे हैं, यदि वह कांग्रेस की राजनीति करना चाहते हैं तो करें। पहलवानों का नुकसान क्यों कर रहे हैं। वह मंगलवार को बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच ने ओलंपिक खिलाड़ी बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन्होंने कुश्ती रुकवाकर जूनियर खिलाड़ियों का गला घोंटने जैसा कार्य किया है। अब साक्षी मलिक को हराने वाली कई पहलवान तैयार हो चुकी हैं। वह घड़ियाली आंसू निकालकर समाज को गुमराह कर कर रही हैं। हरियाणा के अंडर-20 और अंडर-15 कुश्ती के ट्रायल भी रद्द हो गए हैं। नेशनल गेम्स रद्द होने से पहलवानों का एक साल बर्बाद हो गया। यह देश बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक को कभी माफ नहीं करेगा। खिलाड़ी बजरंग पूनिया द्वारा पद्म भूषण सम्मान लौटाने पर निशाना साधते हुए कहा कि बजरंग पूनिया को अगर कांग्रेस की राजनीति करनी है तो वह करें। पहलवानों का नुकसान क्यों कर रहे हैं। वह खेल मंत्रालय से बजरंग पूनिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। भारतीय कुश्ती संघ पर सिर्फ गतिविधि की रोक लगाई गई है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग यूडब्ल्यूडब्ल्यू जल्द भारतीय कुश्ती संघ को मान्यता देने जा रहा है। उन्हें न्यायालय से जरूर न्याय मिलेगा और कुश्ती संघ फिर से बहाल हो जाएगा। बजरंग पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गांव का सरपंच या वार्ड का मेंबर तक नहीं बन सकता। वह किसी को प्रसन्न कर कांग्रेस में जाना चाहते हैं। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव के बाद दबदबे के पोस्टर लहराए जाने पर उन्होंने कहा कि गलती से किसी ने बृजभूषण शरण का दबदबे वाला पोस्टर लहराया था। इस पर नेताजी ने स्वयं कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। बृजभूषण शरण भी अब कुश्ती से सन्यास ले चुके हैं तो ऐसे में भारतीय कुश्ती संघ की गतिविधियों पर रोक नहीं लगनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें