फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिपाही के परिवारजनों को 50 लाख का बैंक ड्राफ्ट सौपा

Wed, 27 Dec 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दुर्घटना में निधन होने पर रोहतक के गांव पाकस्मा निवासी सिपाही संजय कुमार के आश्रित परिजनों को पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन द्वारा 50 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट सौंपा गया। इस अवसर पर कल्याण निरीक्षक धर्मवीर सिंह, एचडीएफसी बैंक झज्जर शाखा के प्रबंधक अजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे। हरियाणा पुलिस अधिनियम के तहत उपरोक्त डीडी डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर के दिशा निर्देशानुसार पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जोखिम भरी ड्यूटी व पुलिस बल में तैनात प्रत्येक कर्मचारी के वेलफेयर के मद्देनजर बैंक में खुलवाए गए सैलरी अकाउंट के नियमों के तहत बीमा राशि के रूप में सौंपा गया है। गौरतलब है कि 20 फरवरी 2023 को हुई एक दुर्घटना में पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में स्थित जिला निरीक्षक शाखा में तैनात सिपाही संजय कुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें