फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरागढ़ी से बुक की टैक्सी, चालक की कनपटी पर पिस्तौल तानकर बहादुरगढ़ में छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार की रात दिल्ली के पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन से बहादुरगढ़ के लिए टैक्सी बुक करने वाले तीन बदमाश युवकों ने ड्राइवर की कनपटी पर पिस्तौल तानकर गाड़ी, नकदी और मोबाइल फोन छीनकर ले गए और उसे भैंसवान कलां गांव के खेतों में फेंककर फरार हो गए। जैसे-तैसे पीड़ित ने पुलिस को 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस पीड़ित तक पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुकेश शर्मा निवासी आर.453-54 ज्वाला पुरी कैंप नंबर 5 सुंदर विहार दिल्ली ने बताया कि उसने अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ओला कंपनी में लगा रखी है। वीरवार की रात वह दिल्ली के पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास अपनी गाड़ी लेकर खड़ा था उसी दौरान उसके पास तीन युवक आए और उन्होंने उसकी गाड़ी बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए बुक कर ली। इसके बाद तीनों को बैठाकर वह बहादुरगढ़ पहुंच गया। उक्त युवक उसे बहादुरगढ़ में बराही रोड पर पुलिया के पास ले गए। वहां पर एक युवक गाड़ी से उतरकर उसकी तरफ आया और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसे पिछली सीट पर बैठने के लिए कहा। वह गाड़ी की पीछे वाली सीट पर बैठ गया और उसके साथ पिछली सीट पर बैठे युवक ने चाकू दिखाकर कहा कि चुपचाप बैठा रह। इसके बाद बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे युवकों ने उसे भैंसवान कलां गांव के खेतों में फेंक दिया। उसने बताया कि बदमाश युवक गाड़ी के साथ-साथ उसका मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी छीनकर ले गए। मुकेश ने राहगीर की मदद से इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पूछताछ के बाद बहादुरगढ़ भेज दिया। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है। मुकेश की गाड़ी और बदमाशों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें