फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर में 36 घंटे बाद भी नहीं मिला जेएलएन नहर में डूबे किसान का सुराग, हाथ-पैर धोते समय हुआ था हादसा

Sat, 01 Aug 2026 01:33 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (झज्जर)

सार

गोच्छी निवासी पंकज शुक्रवार को अपनी मां के साथ खेत में काम करने गया था। काम खत्म करने के बाद वह हाथ-पैर धोने के लिए पास ही बह रही जेएलएन नहर के किनारे पहुंचा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
नहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव गोच्छी से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) कैनाल नहर में डूबे 25 वर्षीय किसान पंकज का 36 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। शनिवार को भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें गोताखोरों के साथ नहर में शव की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


काम निपटाकर नहर पर हाथ-पैर धोने गया था किसान
जानकारी के मुताबिक, गोच्छी निवासी पंकज शुक्रवार को अपनी मां के साथ खेत में काम करने गया था। काम खत्म करने के बाद वह हाथ-पैर धोने के लिए पास ही बह रही जेएलएन नहर के किनारे पहुंचा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया।

घटना को आंखों के सामने देख मां ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारा। ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण पंकज का कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


विज्ञापन


लगातार चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन
हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम आवश्यक उपकरणों और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। शुक्रवार को कई घंटों तक चले सर्च अभियान के बाद शनिवार को भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने जलधारा के बहाव की दिशा में काफी दूर तक तलाश की। स्थानीय ग्रामीण भी लगातार मौके पर डटे हुए हैं और राहत व बचाव कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल नहर में सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें