फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मुस्लिम लीग बनकर रह गई : मनीष ग्रोवर

Thu, 30 Jul 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फ़ोटो-55: बहादुरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा नेता मनीष कुमार ग्रोवर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीग बनकर रह गई है और देश में अराजकता की स्थिति पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो चुका है।
विज्ञापन

ग्रोवर ने बृहस्पतिवार को बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और बीएलओ की संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और जनसेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, प्रभारी हरविंदर कोहली, दिनेश कौशिक, सरोज राठी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें