फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से आयरन का बना रहता है संतुलन : अंकित

विज्ञापन
05जेएनडी10 : युवा विकास समिति में रक्तदान करते युवक। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
जींद। युवा विकास समिति ने शामलो कलां गांव के स्टेडियम में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा विकास समिति जींद के अध्यक्ष प्रदीप रेढू ने बताया कि गांव शामलो कला के स्टेडियम में टिंकू नंबरदार की याद में यह रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर अंकित नंबरदार ने युवाओं को कहा कि रक्तदान करने से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है। संयोजक प्रवीण सैनी व महासचिव विनोद शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में 41 युवाओं ने रक्तदान किया है। राष्ट्रीय कवि ओमप्रकाश चौहान व उपाध्यक्ष शीला सैनी ने कहा कि हमारी समिति लगातार रक्तदान शिविर लगाकर युवाओं को जागरूक कर रही है कि हमें समय-समय पर रक्तदान आवश्यक करना चाहिए। जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बच सके रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें