05जेएनडी01: नगूरां के भूट्टेश्वर मंदिर में आयोजित पंचायत में मौजूद किसान बचाओ संघर्ष समिति के स
जींद। नगूरां गांव के भूतेश्वर मंदिर में किसान बचाओ सघंर्ष समिति की पंचायत रविवार को नगूरां निवासी धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जमीन बचाओ-संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से नौ अक्तूबर को डीसी से मिलने का निर्णय लिया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आईएमटी के लिए पोर्टल पर जमीन के रजिस्ट्रेशन के लिए हर तरह की जानकारी ली जाएगी। इसमें जिन गांवों की जमीन आई है, उन सभी गांवों के दो-दो व्यक्ति हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पंचायत द्वारा थाने के घेराव के लिए निर्धारित छह अक्टूबर को लिए गए फैसले को दीवाली तक स्थागित किया गया है।
पंचायत में प्रताप नंबरदार अलेवा ने कहा कि डीसी की ओर से किसान बचाओ जमीन बचाओ संघर्ष समिति की मांग पर पोर्टल पर बिना किसान की सहमति के रजिस्ट्रेशन करने के पुराने नियम को हटा दिया गया है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा द्वारा सरकार से बातचीत करने के बाद पोर्टल पर किसान की सहमति के बाद ही रजिस्ट्रेशन करने के नए नियम बनाए गए हैं।
नए नियम की जानकारी लेने के लिए सभी 12 गांवों के 24 व्यक्ति नौ अक्टूबर को डीसी से मिलेंगे। इस अवसर पर मांडी खुर्द से हरिकेश, रविंद्र उर्फ काला हसनुपर, सुशील कुमार, राजबीर अलेवा, कुलदीप गोहियां, कुलदीप लोहान, बीरभान, रमेश खांडा, सुरेंद्र व सोनू नगूरां मौजूद रहे।