फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य जीवन में रक्तदान से बड़ा नहीं कोई दान

Mon, 06 Feb 2017 12:07 AM IST
amarujala/ jhajjar
विज्ञापन
Blood Donation camp
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि जीवन में रक्त की पूर्ति के लिए मनुष्य ही एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की भरपाई कर सकता है। मनुष्य जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। श्रीमती त्रिखा रविवार को शहर के महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय प्रांगण में समर्पण वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थी। सीपीएस सीमा त्रिखा ने रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। सीपीएस सीमा त्रिखा ने सोसायटी की ओर से जन सेवा के प्रति समर्पण भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम जहां आपसी भाईचारा कायम रखने का संदेश देते हैं वहीं परोपकार की भावना भी पैदा होती है।
विज्ञापन


170 यूनिट रक्त एकत्रित
रक्तदान शिविर में 170 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जबकि 250 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के मीडिया सलाहकार डा. प्रवीण खुराना ने रक्तदान शिविर में 34वीं बार रक्तदान किया। समर्पण वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी एवं नपा वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने सभी का आभार जताया।
ये रहे मौजूद  इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, नगरपालिका चेयरपर्सन कविता नंदवानी, नपा उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, समर्पण वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अमित सिंघल, देवेंद्र सिंह, विकास, हेमंत गुप्ता, सतीश बंसल, मुकेश सिंघल, विरेंद्र गोयल, राजेश मित्तल, सुनील राव, विवेक हारित, अमित हारित, उमेश नंदवानी, अग्रसेन एजुकेशन ट्रस्ट के प्रधान महेंद्र गोयल, प्रकाश चंद गर्ग व राजेश वर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें