फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा और मिड-डे-मील वर्करों ने शहर में किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Mon, 06 Feb 2017 12:07 AM IST
amarujala/ jhajjar
विज्ञापन
protest against Government
विज्ञापन
आशा वर्कर यूनियन और मिड-डे-मील वर्कर यूनियन के आह्वान पर रविवार को जिले की सैकड़ों कर्मियों ने शहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला फूंका। स्थानीय श्रीराम शर्मा पार्क में मिड-डे-मील यूनियन की जिलाध्यक्ष निर्मला व आशा वर्कर यूनियन की जिलाध्यक्ष किरण बहराना की अध्यक्षता में सभी परियोजनाकर्मी इक्ट्ठी हुई। इसका संचालन अनीता भागलपुरी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मिड-डे-मील वर्कर यूनियन की राज्य प्रधान सरोज दुजाना ने केन्द्र की मादी सरकार की आलोचना की और कहा कि एक फरवरी को पेश किए गए बजट में परियोजनाकर्मियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से पक्का कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग की और कहा कि सरकार ने हमारे वेतन में कोई बढ़ोतरी न कर हमारे साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि हम आशा वर्कर देश की गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करती हैं लेकिन सरकार हमारे स्वास्थ्य के प्रति अनदेखा व्यवहार कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जयपाल गुढ़ा ने बताया कि देश की सबसे बड़ी सरकार ने फैसला किया कि समान काम के लिए समान वेतन दिया जाएगा लेकिन सरकार इस फैसले को लागू नहीं कर रही है और सरकार का यह रुख जनता विरोधी है। धरने की अध्यक्षता कर रही निर्मला व किरण ने कहा कि सरकार यदि हमारी मांगें नहीं मानती है तो 11 फरवरी को सभी विधायकों को अपनी मांगों से संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा और सभी परियोजनाकर्मी विधानसभा घेराव में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। सभा के बाद सभी आशा व मिड-डे-मील वर्करों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के साथ शहर भर में प्रदर्शन किया और बाद में पुतला दहन किया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेंद्र जुलाना, पूर्व अध्यक्ष सतबीर काद्यान, सुमन खरहर, राजपाला बिलोचपुरा, कविता छुड़ानी, संतोष गोच्छी, रतन न्यौला, रामचंद्र यादव, विष्णुदत्त जांगड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें