बहादुरगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 के खंड स्तरीय स्कूली खेल 17 से 21 अगस्त तक और जिला स्तरीय 23 से 27 अगस्त तक होंगे।
खंड स्तर पर कराटे, चैस, जूडो, बास्केटबाल, कुश्ती, टेबल टेनिस, फुटबाॅल, कबड्डी, ताइक्वांडो, योगा, वॉलीबाल, खो-खो, क्रिकेट, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, हॉकी, जिम्नास्टिक, भारत्तोलन, साइकिलिंग, शूटिंग, तैराकी, टेनिस, फेंसिंग, नेटबॉल, बेसबॉल, कोर्फबॉल, स्केटिंग, तीरंदाजी, वाटर पोलो, सॉफ्टबॉल व थ्रोबाल का आयोजन किया जाएगा।
17 व 18 अगस्त को अंडर-14, 17 व 19 की लड़को की सभी प्रतियोगिता होगी। 20 व 21 अगस्त को अंडर-14, 17 व 19 लड़कियों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 23 से 27 अगस्त को जिला स्तरीय स्कूली खेलों की प्रतियोगिता होगी। इसमें अंडर-14 वर्ग में छठी से नौंवी कक्षा के विद्यार्थी जिनका जन्म 1 जनवरी 2011 के बाद हुआ है वह भाग ले सकता है।
अंडर-17 वर्ग में 9वीं से 11वीं कक्षा के विद्यार्थी जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद हुआ है वह भाग ले सकता है। अंडर-19 वर्ग में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद हुआ है वह भाग ले सकता हैं। खेलों में भाग लेने वाले विधार्थी जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल विथड्रॉल, पिछली कक्षा की रिपोर्ट कार्ड, आधार कार्ड, एलिजिबिलिटी फॉर्म व सम्मरी शीट की दो कॉपी खंड स्तर के लिए व तीन कॉपी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जमा करवाए। इसी के साथ जिले के सभी स्कूलों को स्पोर्ट्स फंड जमा करवाना सुनश्चित किया गया है।