फोटो 59 : समर्थकों के साथ नारनौल रवाना होते भाजपा नेता जसबीर सैनी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। महाराजा शूरसैनी की जयंती पर तीसरे सैनी महाकुंभ के लिए बहादुरगढ़ क्षेत्र से सैकड़ों लोग भाजपा नेता जसवीर सैनी के नेतृत्व में रवाना हुए। कार्यक्रम नारनौल की नई अनाज मंडी में आयोजित हुआ। इस मौके पर जसबीर सैनी ने कहा कि महाराजा शूरसैनी जैसे महापुरुष समाज की धरोहर हैं जिन्होंने पराक्रम, नीति और संगठन की मिसाल कायम की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के नायकों का सम्मान बढ़ाने और उनके इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं समाज के गौरव हैं और उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण पूरे प्रदेश में सैनी समाज को नई पहचान और सम्मान मिल रहा है।
भाजपा सरकार की ओर से महापुरुषों के सम्मान में की जा रही योजनाओं, स्मारक निर्माण, स्मृति दिवस आयोजनों की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि तीसरा सैनी महाकुंभ सामाजिक एकता और जागरूकता का विशेष मंच है जिसमें प्रदेशभर से हजारों लोग शामिल होंगे।
इस मौके पर रोहित, गौरव, सुभाष सैनी, जय सिंह सैनी, राजू सैनी, पुनीत सैनी, राज कपूर, सुभाष शर्मा, रामकुमार सैनी, धर्मबीर सैनी, आजाद सैनी आदि शामिल रहे।