फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अपने दम पर बनाएगी सरकार : गडकरी

Mon, 01 Sep 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा हरियाणा में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


विजय संकल्प यात्रा के समापन पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि देश की जनता ने मां-बेटे की सरकार को चलता कर दिया है और अब बाप-बेटे की सरकार की बारी है। कांग्रेस की सरकार ने देश को भ्रष्टाचार, महंगाई और भय के अलावा कुछ नहीं दिया, जिसका हिसाब उनसे जनता इस चुनाव में लेगी।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तरक्की की राह पर चल निकला है। गडकरी ने मोदी के जापान दौरे का भी जिक्र किया और कहा कि इससे भारत और जापान के संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन


भिवानी से 25 अगस्त को ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में चली भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का रविवार को झज्जर की अनाज मंडी में समापन हुआ। समापन अवसर पर केंद्र सरकार में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने यहां कहा कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए हरियाणा से भी कांग्रेेस को चलता करना है और उन्हें विश्वास है कि इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता हरियाणा को पिता-पुत्र की सरकार से मुक्ति दिला देगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कितना और किसका हुआ है यह किसी से छिपा नहीं है। हरियाणा में अब विकास की राजनीति की शुरुआत करने के लिए परिवारवाद की राजनीति को खत्म करना होगा।

भाजपा को किसान हितैषी बताते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि हर खेत को पानी, हर हाथ को काम देने का संकल्प पीएम मोदी ने लिया है और भाजपा की केंद्र सरकार ऐसा करके दिखाएगी। किसानों पर अपना भाषण केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता किसान के खेत से होकर गुजरता है और यदि किसान खुशहाल होगा तो देश तरक्की करेगा।

इससे पूर्व भाजपा के सहप्रभारी अनिल जैन ने कहा कि प्रदेश में चहुंओर जनता का समर्थन मिल रहा है।
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व कर रहे ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पूरी यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है उससे साफ हो चुका है कि प्रदेश की जनता भाजपा का सुशासन लाना चाहती है। उन्होंने गठबंधन के टूटने पर भी जनता की मुहर लगवाई।

धनखड़ ने कहा कि जनता का सहयोग मिल रहा है और जनता बदलाव चाहती है। धनखड़ ने मंच से कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है और सारे नेता भाजपा में आने को लालायित हैं। उन्होंने नितिन गडकरी से मुखातिब होते हुए अनुरोध कि केवल साफ सुथरे लोगों को ही पार्टी में लेना न कि सभी को। मंच पर सांसद धर्मबीर सिंह और रमेश कौशिक, विधायक कविता जैन, मनीष ग्रोवर, अरविंद यादव और ललित बत्रा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें