फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़सा से शुरू होकर धारौली तक पहुंचेगी भाजपा की शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
भाजपा द्वारा बादली विधान सभा क्षेत्र में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा 9 अगस्त को निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 9:00 बजे बाढ़सा स्थित स्वतंत्रता सेनानी पतराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू होकर धारौली गांव में शहीद नरेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने शनिवार को सिलानी में कार्यकर्ताओं की बैठक में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने यात्रा की तैयारियों के संबंध में भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ने कहा कि शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के दौरान बादली विधान सभा क्षेत्र के नगर व गांवों में स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और शहीद स्मारकों पर पुष्प अर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए दस-दस कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जा रही हैं। ये टोली शहीदों के परिजनों के साथ 9 अगस्त को सुबह 8:00 बजे शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 9:00 बजे बाढ़सा शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेगी। कार्यकर्ता अपने-अपने वाहन लेकर शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
यात्रा के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शास्त्री ने कहा कि इस पवित्र कार्य में सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। तिरंगा यात्रा के मार्ग को भी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करते हुए अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में संत एवं डेरा प्रदेश प्रमुख आनंद सागर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन सौलधा, तेजपाल लुहारी, संत सुरेहती, डीपी कौशिक, विनोद बाढ़सा, संदीप हसनपुर, विनोद भटेड़ा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें