फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा ने जिले की विकास परियोजनाओं का किया जिक्र

Fri, 20 Sep 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भाजपा की ओर से वीरवार को जारी घोषण पत्र में हर जिले के लिए अलग-अलग घोषणाएं की हैं। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो जिले की विकास परियोजनाओं के माध्यम से जिला के विकास को पंख लगाने का दावा भाजपा के संकल्प पत्र में है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से महेंद्रगढ़ जिले के लिए जारी किए गए चार संकल्पों में नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में चल रहे लॉजिस्टिक हब के निर्माण कार्य में तेजी लाने का दावा किया गया है। लॉजिस्टिक हब का कार्य पूरा होने के बाद जिला औद्योगिक रूप से विकसित हो सकता है। हालांकि लॉजिस्टिक हब में आंतरिक रेल लाइन बिछाने का 125 करोड़ रुपये का टेंडर जून में जारी कर दिया गया था।
वहीं नारनौल क्षेत्र के गांव बाछौद में हवाई पट्टी पर एयरोस्पेस हब बनने से दुनियां के नक्शे पर जिले को भी पहचान मिल सकेगी। जिले की 90 प्रतिशत आबादी किसानी और पशुपालन से जुड़ी हुई है। ऐसे में मवेशी प्रजनन केंद्र का जिक्र भी संकल्प पत्र में किया गया है। साथ ही भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जिले के बेसहारा गोवंश को सहारा देने के लिए मेगा गोशाला के निर्माण का भी दावा किया है।
विज्ञापन

वहीं ग्रीन हाइड्रोजन हब स्थापित करने का दावा किया गया है। इसके माध्यम से जिले में विकास को पंख लगाने के सपने भी दिखाए गए हैं। हालांकि चुनावी संकल्पों की हकीकत तो आने वाला समय ही बता पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें