फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अघोषित कट और लाइन लॉस से मिलेगी निजात

Fri, 20 Sep 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर-02नारनौल का पावर हाउस।
विज्ञापन
नारनौल। बिजली निगम ने आमजन के साथ-साथ किसानों की परेशानी, बिजली के अघोषित कट और निर्बाध बिजली आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए कमर कस ली है। यदि सब कुछ याेजना के अनुसार रहा तो गर्मियों में आमजन को बिजली की समस्या से हलकान नहीं होना पड़ेगा। इसको लेकर निगम के अधिकारियों ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया हुआ है। वहीं जल्द ही बिजली की समस्या से निजात मिलने वाली है।
विज्ञापन

जिले में करीब सवा तीन लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में इनकी तादात लगभग 70 हजार के आसपास है। महेंद्रगढ़ रोड पर मौजूद 220 केवी के सब स्टेशन से नारनौल शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की जाती है। साथ ही साथ 33 केवी के सब स्टेशन से औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति की जा रही है। 220 केवी के सब स्टेशन से ही शहर के सबसे बड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का काम चलता है। ऐसे में बिजली की लगातार बढ़ती जरूरत व अघोषित कट को ध्यान में रखते हुए नए सब स्टेशन की दरकार थी।
नारनौल डिवीजन में दो सब स्टेशन तैयार करवाए जा रहे हैं। जिसके तहत शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती बिजली की जरूरत के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बिना किसी व्यवधान के करवाए जाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति के ढांचे में सुधार के लिए रोड मैप भी तैयार किया जा रहा है। साथ ही जो पुराने फीडर हैं, उनमें भी सुधार की क्या संभावनाएं हैं, वो भी देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

पुराने फीडर भी होंगे दुरुस्त
शहर में जहां सप्लाई फीडर पुराने हो गए हैं और लाइनों के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा आ रही है या कट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे फीडरों को चिह्नित कर उनका नवीनीकरण भी किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में तैयार होंगे सब स्टेशन
अधिकारियों की मानें तो अर्बन एरिया में जमीन न मिलने के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में सब स्टेशन तैयार करवाए जा रहे हैं। इनके तैयार हो जाने के बाद शहरी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति के लिए इनको नए सब स्टेशन से कनेक्ट किया जाएगा।
वर्जन
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में गर्मियों के दिनों में खपत अधिक होने के चलते बहुत ही ज्यादा कटौती की गई थी। खपत के अनुसार बेहतर आपूर्ति के लिए खाका तैयार किया जा रहा है, ताकि सर्दियों के अलावा गर्मियों के सीजन में भी आमजन को बिजली कटौती की समस्या से न जूझना पड़े।-रंजन राव, अधीक्षण अभियंता, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें