-फोटो 63 : लोगों को पैदल यात्रा का न्यौता देते नवीन जून। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। दिल्ली से वृंदावन धाम तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर महाराज धीरेंद्र शास्त्री 7 से 16 नवंबर तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। रविवार को भाजपा नेता नवीन जून ने बहादुरगढ़ में लोगों को पीले चावल बांटकर यात्रा का न्योता दिया। उन्होंने समर्थकों के साथ बाजार में यात्रा निकाली व बागेश्वर बाबा मांगे हिंदू राष्ट्र का नारा दिया।
भाजपा नेता ने बताया कि ये यात्रा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए निकाल रहे हैं। इसका 7 नवंबर से दिल्ली कात्यायनी माता मंदिर से आरंभ होकर 16 नवंबर को वृंदावन में समापन होगा। जून ने सभी से आग्रह किया कि इस यात्रा में हर घर से एक व्यक्ति जरूर भाग ले।
यात्रा तलवारों की लड़ाई की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई की है। जून लंबे समय से हिंदुत्व के लिए काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा और बागेश्वर महाराज का एक ही लक्ष्य है भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो।