फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपेंद्र हुड्डा व विधायक जून की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा पार्षद विशाल गर्ग

Tue, 12 Mar 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हरियाणा रोजगार, विकास, कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्र में पिछड़ गया है। कांग्रेस सरकार में रोजगार, विकास, कानून व्यवस्था में नंबर एक पर रहने वाला हरियाणा आज बेरोजगारी, बदहाली, लाचार कानून व्यवस्था व नशे में नंबर वन प्रदेश बन गया है। यह बात राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर की अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने भाजपा पार्षद विशाल गर्ग व अन्य लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। इस दौरान विधायक राजेंद्र सिंह जून भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने भाजपा पार्षद विशाल गर्ग का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह पहले से तय था कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूट जाएगा। इसलिए इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हरियाणा पिछड़ गया है जबकि कांग्रेस राज में बहादुरगढ़ सहित रोहतक लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विकास की परियोजनाओं को या तो बंद कर दिया गया या उन्हें शुरू ही नहीं किया गया। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी वोट की ताकत से मुझे लोकसभा में भेजने का काम करें क्योंकि पूरे हरियाणा की नजरे रोहतक लोकसभा सीट पर लगी हुई हैं। क्योंकि यह सिर्फ एक लोकसभा सीट का चुनाव नहीं है। रोहतक लोकसभा सीट हरियाणा की अगली सरकार बनने का रास्ता तय करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विक्रम जून, वेद प्रधान, राजपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट राजेश जून, पूर्व चेयरमैन तेजवीर दलाल, कांग्रेस नेता अरुण खत्री, सीटू बराही, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, देवेंद्र सिंह दलाल, सिकंदर, सुमित छिल्लर, रविंद्र जून, गजानंद गर्ग, राज पहलवान, राजू टांडाहेड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें