02jjrp06- झाड़ली स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य
साल्हावास। झाड़ली गांव स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट की तरफ से बाॅयोमास बिजनेस पार्टनर्स मीट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बाॅयोमास आपूर्तिकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाना, नए अनुबंधों की शुरुआत को सुगम बनाना और सप्लाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप कईर्बोत्ता मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एपीसीपीएल) रहे। अपर-महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) जसमेर सिंह ने एपीसीपीएल की बाॅयोमास को-फायरिंग को बढ़ावा देने की रणनीति, पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और इस दिशा में साझेदारों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में एपीसीपीएल ने बाॅयोमास को-फायरिंग के क्षेत्र में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है जो संस्था की उपलब्धियों और समर्पण को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान एपीसीपीएल की टीम ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दी।
इसमें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश, सप्लाई शुरू करने की आवश्यकताएं, प्लांट में बायोमास की प्रक्रिया, अनुबंध से जुड़े मुख्य बिंदु और गुणवत्ता से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर जोयोतोष कुमार डे, मोहम्मद निजामुद्दीन महाप्रबंधक, अतुल अग्रवाल अपर, महाप्रबंधक, उमेश कुमार, अपर-महाप्रबंधक मौजूद रहे।