फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बीमा सखी योजना लाभकारी

विज्ञापन
08jjrp06-बेरी के बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीमा सखी योजना के तहत महिला को सम्मा
विज्ञापन
बेरी। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में मंगलवार को बीमा सखी योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंची एसडीएम रेणुका नांदल का एलआईसी टीम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हर पंचायत में एक महिला बीमा सखी तैनात करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी सरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों को बीमा सखी योजना के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विशेषकर महिला शक्ति को बीमा सखी योजना से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। इससे वे आर्थिक व्यवस्था में हिस्सेदार बनेंगी और घर बैठे उन्हें एक रोजगार भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ने कार्यक्रम में पहुंची दो बीमा सखी रोशनी मलिक और तन्नू ने बीमा सखी योजना में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहना की और उन्हें सम्मानित भी किया। इस बीच एलआईसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पीसी परिकेय ने योजना से जुड़ने व इससे होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि बीमा सखी बनने के लिए 18 वर्ष से 70 वर्ष तक की महिलाएं जो 10वीं पास हो, वह बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण होना अनिवार्य होता है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को मासिक वजीफा मिलता है, जो पहले वर्ष में 7 हजार से शुरू होता है। इस अवसर पर बीडीपीओ राजाराम, एलआईसी से राजेश गुप्ता, दीपक कुमार, तरुणा मलिक, एसईपीओ सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें