फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े ट्राले में बाइक ने टक्कर मारी, बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में बैठे मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
दुजाना मार्ग पर फाटक के पास वीरवार की रात 8: 30 बजे सड़क पर खड़े ट्रॉले से एक बाइक सवार जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक खेल विभाग में काम करता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात गांव चिमनी निवासी नितिन पुत्र भरत सिंह महराना की तरफ से अपने गांव आ रहा था। फाटक के पास एक ट्रॉला खड़ा था। बाइक सवार सड़क पर खड़े ट्रॉले से जा भिड़ा। टक्कर लगते ही बाइक सवार नितिन कई फुट ऊंचे उछलकर सड़क पर जा गिरा जबकि उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के दौरान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की श्नाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया।
वहीं, परिजनों के अनुसार नितिन की तीन दिन पहले ही दिल्ली से शादी हुई थी। नितिन के पिता भरत सिंह गृह मंत्रालय के कर्मचारी हैं। नितिन खेल विभाग में नौकरी करता था और माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

गांव दुजाना मार्ग पर फाटक के पास खड़े ट्राले में बाइक सवार ने टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- शेर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें