फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह में सरकारी अस्पताल परिसर से तीन बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। डेढ़ माह में अस्पताल परिसर से तीन बाइक चोरी हो चुकी है। बीती रात यहां से एक एंबुलेंस चालक की बाइक चोरी हो गई। इसकी सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची कार्रवाई शुरू की। अस्पताल से पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। ताकि चोरों का सुराग लग सके। फिलहाल इस संबंध में मामला दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहद निवासी मालिक कुमार नागरिक अस्पताल की एंबुलेंस पर चालक के तौर पर कार्यरत है। रात को उसकी ड्यूटी थी। उसने अपनी बाइक ट्रॉमा सेंटर के पास खड़ी की थी। इसके बाद वह अंदर चल गया। सुबह करीब साढ़े 3 बजे जब उसने बाहर निकलकर देखा तो उसकी बाइक गायब थी। इसकी सूचना उसने तुरंत डायल 112 पर दी। आसपास के क्षेत्र में बाइक को तलाश भी किया, मगर कुछ पता नहीं चला। अस्पताल परिसर में बाइक चोरी की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले चोर 17 सितंबर को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कैलाश की और 27 सितंबर को संजय की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। अभी तक उन चोरी की वारदातों की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी, कि एक और वारदात हो गई। अस्पताल में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से अस्पताल स्टाफ में भय बना हुआ है। स्टाफ ने कहा कि वे अब अपनी ड्यूटी करें या अपने वाहनों की रखवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें