फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
चरखी दादरी मार्ग पर गांव गोदड़ी के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घायल अवस्था में युवक को झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सामान्य अस्पताल शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव को मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चरखी दादरी जिले के इमलोटा गांव निवासी सुनील पुत्र सतबीर अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहा था। जब वह गोदड़ी गांव के पास पहुंचा सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सुनील ने गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान झज्जर के नागरिक अस्पताल में दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन चालक वाहन को घटनास्थल से लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
पुलिस ने मृतक सुनील के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई अजीत सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें