फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हेड़ा में बंदरों ने तोड़ी ईंटों की जाली, चोटें लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्र में भी बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की सुबह दुल्हेड़ा गांव में बंदरों ने लड़ाई के दौरान एक मकान के ऊपर बनी ईंटों की जाली को हिलाकर तोड़ दिया। ऐसे में जब मकान में रहने वाली बुजुर्ग महिला बाहर आकर ईंटों को साइड में करने लगी तो उसी दौरान बंदरों ने ऊपर से ईंटों की जाली गिरा दी। यह बुजुर्ग महिला के सिर पर आकर लगी। ईंटें लगने से महिला बेसुध हो गई। जब उसके परिवार के सदस्य इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे तो महिला को जांच दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुल्हेड़ा की रहने वाली बुजुर्ग महिला रतनी देवी अपने घर में कुछ काम कर रही थी तो उसी दौरान उनके मकान की छत से कुछ गिरने का शोर सुनाई दिया। उसने बाहर आकर देखा तो वहां ईंटें पड़ी हुई थी। महिला ने जैसे ही ऊपर देखा तो बंदरों ने अचानक बुजुर्ग महिला के ऊपर ईंटें व ग्रिल गिरा दी। इसमें उसे काफी गंभीर चोटें आईं। महिला की चीख सुनकर उसका बेटा व परिवार के अन्य सदस्य तुरंत उसे लेकर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। मामला चोट लगने का होने के कारण बादली थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल में पहुंची और परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई अमल में लाई। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से उनके यहां बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कभी किसी को काट लेते हैं तो कभी किसी मकान में नुकसान पहुंचा देते हैं। सामान को भी तहस-नहस करने से वे पीछे नहीं रहते। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से भी बंदरों से निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें