बादली। थाना बादली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दुल्हेड़ा के पास बुधवार की सुबह एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी अनुसार नया गांव निवासी 23 वर्षीय सोमबीर बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर मातनहेल से अपने घर की ओर लौट रहा था। जब वह दुल्हेड़ा के पास पहुंचा तो उसी दौरान एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर दे मारी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और ट्रक से कुचला गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से मौके से भाग गया। बताया गया है कि सोमबीर अविवाहित था। मामले में पुलिस थाना से जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मृतक के भाई रवि के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। बताया गया है कि घटना के बाद कई देर तक यहां ट्रैफिक व्यवस्था में अव्यवस्थित रही। मृतक सोमबीर मातनहेल गांव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था।