घटना स्थल पर घायल को संभालते राहगीर।
- फोटो : Jhjhar
छुछकवास मार्ग पर तलाव व ग्वालीसन गांव के बीच एक बाइक व ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस की ईआरवी गाड़ी ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना स्थल पर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही।
जानकारी अनुसार गोधड़ी गांव निवासी हिमांशु वीरवार को बाइक पर गुरुग्राम से अपने घर जा रहा था। जब वह तलाव व ग्किवालीसन गांच के बीच पहुंचा तो एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया जबकि ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को संभालते हुए 112 नंबर पर कॉल की जिसके बाद एसआई सुरेंद्र के नेतृत्व वाली टीम मौके पर पहुंची और टीम ने राहगीरों के सहयोग से घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। - सुनील कुमार, निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।