बहादुरगढ़ में झपटमारी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुबह करीब 9 बजे धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास एक महिला गुभाना जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसके हाथ से सोने का कड़ा झपटकर फरार हो गए।
बहादुरगढ़ में झपटमारी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार सुबह करीब 9 बजे धनपति अंबेडकर स्टेडियम, बादली रोड के पास एक महिला गुभाना जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और हाथ से सोने का कड़ा झपटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई और उसने शोर मचाया, लेकिन आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में भी शहर में झपटमारी की करीब 4-5 वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।