बहादुरगढ़। आम आदमी पार्टी कार्यालय पर हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन जून ने अपने समर्थकों के साथ ही बिजेंद्र दीक्षित का फूल माला पहना कर स्वागत किया। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिजेंद्र को बहादुरगढ़ का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं पार्टी के नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष बिजेंद्र दीक्षित ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी की ओर से उन्हेें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। संगठन को मजबूत करके घर-घर तक आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार करने में अहम भूमिका निभाऊंगा। उन्होंने कहा आप नेता नवीन जून जब से पार्टी में आए है तब से पार्टी बहादुरगढ़ में बहुत मजबूत हुई है। युवा ही नहीं बल्कि सभी बिरादरी के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। नवीन जून ने कहा कि 2024 में होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होगी। संवाद