फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी ने करनाल को 5-4 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। स्थानीय खेल मैदान में हरियाणा राज्य फुटबाल चैंपियनशिप भिवानी जिले की टीम ने जीत ली। करनाल जिले की टीम उप विजेता रही। दोनों टीमों को हरियाणा स्टेट फुटबाल एसोसिएशन ने पुरस्कार दिए।
विज्ञापन

करनाल ने अंबाला को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। सेमीफाइनल में अंबाला को पेनाल्टी शूट आउट में 4-1 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भिवानी ने जींद को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला भिवानी और करनाल के बीच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं किया जा सका। दोनों टीमों को नियमानुसार पेनाल्टी शूट दिया गया जो कि भिवानी के पक्ष में रहा। भिवानी ने पेनाल्टी शूटआउट में करनाल को 5-4 से हराकर चैंपियन का सेहरा अपने सिर सजा लिया। द्वितीय स्थान पर करनाल की टीम रही। इसके अतिरिक्त तृतीय स्थान अंबाला व जींद की टीम ने संयुक्त रूप से जीता।
फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा फुटबाल संघ के महासचिव ललित चौधरी और भाजपा नेता आदित्य धनखड़ रहे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा फुटबाल संघ के सह सचिव डॉ. रमन, चेयरमैन आनंद जींद, उप चेयरमैन संदीप दलाल हिसार, सचिव अशोक गुलिया झज्जर, झज्जर जिला अध्यक्ष परमजीत पहल, हरियाणा फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष एस रहमान फरीदाबाद, सचिव पवन भिवानी, भिवानी जिला अध्यक्ष रणबीर, एडवोकेट अरविंद गुलिया, ब्रजपाल सचिव कैथल, रामभक्त प्रधान, राजू ठेकेदार, सुखबीर नंबरदार, अमित सरपंच बादली व एसवी गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें