बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के विकास नगर मेंं स्थित हनुमान मंदिर में 22 जनवरी को देशी घी के भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में होगा। यह जानकारी मंदिर कमेटी सदस्य राजबीर ने दी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सुबह हवन होगा। इसके बाद भंडारा होगा। इससे पहले वार्ड-1 के लोगों के अलावा आसपास की कॉलोनियों के लोग भगवान श्रीराम के नाम का सुमिरण करेंगे। राजबीर ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
22 को बैंड यूनियन बाटेंगी खीर का प्रसाद
बहादुरगढ़। अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बहादुरगढ़ में भी भक्तों में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। बहादुरगढ़ बैंड यूनियन की तरफ से नाहरा-नाहरी रोड स्थित बैंड मार्केट में 22 जनवरी को खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह जानकारी रमेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से लेकर प्रभु ईच्छा तक खीर का प्रसाद वितरित होगा।