फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल अर्थव्यवस्था इंटरनेट पर होने वाली सभी आर्थिक लेनदेन के लिए एक सामूहिक शब्द : डॉ. ज्योति

Sun, 21 Jan 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव दुजाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य नसीब सिंह की अध्यक्षता में प्लेसमेंट सेल व कॉमर्स विभाग के तत्वावधान में डिजिटल अर्थव्यवस्था वर्तमान युग चुनौतियां और अवसर तथा भारत में उच्च शिक्षा का भविष्य विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें महम राजकीय महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. ज्योति शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता बताया कि डिजिटल अर्थव्यवस्था इंटरनेट पर होने वाली सभी आर्थिक लेनदेन के लिए एक सामूहिक शब्द है। इसे वेब इकोनॉमी या इंटरनेट इकोनोमी के नाम से भी जाना जाता है। इस अर्थव्यवस्था के तीन मुख्य घटक है अर्थात ई-बिजनेस, ई-बिजनेस इफ्रास्ट्रक्चर और ई-कामर्स। जो व्यवसाय डिजिटल परिवर्तन को प्राथमिकता देते हैं, वे प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित कर सकते हैं। लागत कम कर सकते हैं और नए राजस्व स्रोत बना सकते हैं। भारत में उच्च शिक्षा का भविष्य के संदर्भ में डॉ. ज्योति ने बताया कि भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली छात्रों के मामले में चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी, प्रणाली है। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल इंचार्ज सुमित नरवाल, डॉ. सुनीता, डॉ. अजय जून, डॉ. गौतम राम, डॉ. अंजू बाला, डॉ. कुमारी अनिल, डॉ. सिल्की, डॉ. जितेन्द्र डागर, डॉ. मोनिका सहित समस्त स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें