फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से मनाया भैया दूज पर्व

Fri, 24 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 60: गुरुकुल कन्याओं का सम्मान करते हुए समाजसेवी व आर्य समाज से जुड़े व्यक्ति, आचार्या व अन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आर्य प्रतिनिधि सभा जिला झज्जर के प्रधान आर्य हरिओम दलाल ने बताया कि शहर के गणमान्य लोगों ने कन्या गुरुकुल लोवा कलां में गुरुकुल की ब्रह्मचारीणियों के साथ भैया दूज पर्व मनाया। समाजसेवी रणबीर जून ने गुरुकुल की छात्राओं को 150 ट्रैक सूट भेंट किए। वहीं इंद्रवेश सहरावत व आशीष दलाल की ओर से ओर 150 जोड़ी जूते भेंट किए गए।
विज्ञापन

आर्य समाजियों व क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों द्वारा ढ़ाई लाख की राशि भेंट की गई। इस मौके पर समाजसेवी इंद्रवेश सहरावत, आशीष दलाल व आर्य समाज की ओर से ब्रह्मजीत आर्य, राजेश राठी, संजय मलिक उपस्थित रहे। गुरुकुल की ओर से वरिष्ठ आचार्या कृष्णा, प्राचार्या डा. राजन मान, आचार्या विद्यावती, आचार्या मूर्ति, आचार्या प्रीति आर्या, अनु आर्या आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें