-फोटो 85 : खिलाड़ी राहुल का स्वागत करते डॉ. मनीष शर्मा व अन्य। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। न्यूजीलैंड में आयोजित सर्कल कबड्डी में बेस्ट कैचर बनकर प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ी राहुल कबलाना का ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में स्वागत किया गया।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि आजकल युवाओं की रुचि खेलकूद में बढ़ रही है जो अच्छा संकेत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवा वर्ग नशे जैसी सामाजिक बुराई को छोड़कर खेलकूद में अपनी रुचि दिखाएं तथा खेलों में आगे बढ़े। इस दौरान झाड़ौदा कलां गांव से बाबा हरिदास मंदिर समिति पदाधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने भी युवा खिलाड़ी का स्वागत किया। मंच संचालन सत्येंद्र दहिया ने किया। इस मौके पर यातायात प्रबंधक निरीक्षक सतीश कुमार, बिट्टू डागर, धर्मवीर ग्रेवाल, प्रदीप सिन्हा आदि उपस्थित रहे।