-फोटो 84 : विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी कॉलेज स्टाफ के साथ।
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में फेस्ट का आयोजन किया गया। इनमें विभिन्न इवेंट्स के कन्वीनर डॉ. कमल कुमार रंगा व डॉ. प्रदीप कुमार रहे। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान योगेश और कवित, दूसरा स्थान पूजा व शिवानी, तीसरा स्थान दुर्गेश ने प्राप्त किया। इसके बाद डिक्लेमेशन कंपटीशन रखा गया जिसमें प्रथम स्थान संजना ने प्राप्त किया।
अंत में पोस्टर मेकिंग कंपटीशन कराया गया जिसमें प्रथम स्थान सुरजीत, दूसरा स्थान आशिका व तीसरा स्थान दकशिता ने प्राप्त किया। दूसरे दिन ऑनलाइन गेमिंग का कंपटीशन रखा गया। इसमें फ्री फायर एवं बैटलग्राउंड्स बीजीएमआई का कंपटीशन रहा। बीजीएमआई में एक टीम वी फ्री फायर में तीन टीमों को चयनित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान टीम शैडो को मिला। जिसमें शुभम आर्य, शिवम, कार्तिक व अजीत रहे।
द्वितीय स्थान टीम भाईचारा को मिला जिसमें करंजून, अर्जुन, उमेश, अक्षत व लक्ष्य ने शामिल रहे। तीसरे स्थान पर टीम शक रही, जिसमें देव प्रताप, निमित्त, भरत राव, साहब चेतन भगत व सुशांत सिंह रहे। इसके अलावा बीजीएमआई में एक टीम जीती, जिसमें तंवर अजय, सुरेंद्र, राहुल कुमार, मोहित व सुरेंद्र दलाल रहे। 25 अप्रैल को एक्सपर्ट लेक्चर आयोजित किया गया।