फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 31 हजार दीपों से जगमगाया बेरी का मंदिर

Sat, 19 Sep 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
18jjrp20- बेरी में माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दीयों से बनाया गया स्वा​स्तिक। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
बेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बेरी स्थित प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में 31 हजार आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए गए।
विज्ञापन

संजय कबलाना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों दीयों से मंदिर परिसर में भव्य स्वास्तिक बनाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस मनोहारी दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
संजय कबलाना ने कहा कि माता भीमेश्वरी देवी के पावन धाम में 31 हजार दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रकट की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सेवा, समर्पण और आस्था की भावना को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सेवा और सामाजिक सरोकारों की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें