बेरी के गांव में एक युवक ने किन्नरों पर उसे जबरदस्ती किन्नर बनाने का आरोप लगाया है। घटना एक माह पहले की है। युवक ने की शिकायत पर पुलिस ने बीती 9 जुलाई को दो किन्नरों पर विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की हुई है। उधर, इस मामले में हरियाणा और देशभर के किन्नर बेरी पहुंचे और बेरी के किन्नरों के समर्थन में आ गए। वहीं, उत्तराखंड की राज्य मंत्री रजनी रावत भी बेरी पुलिस चौकी आ पहुंची।
सोमवार को बेरी के किन्नरों के समर्थन में आए देश के सैकड़ों किन्नरों ने बेरी पुलिस चौकी में नारे भी लगाए। मामले के कुछ देर बाद चौकी प्रभारी के आश्वासन पर किन्नर शांत हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार बेरी के एक गांव संदीप नामक युवक ने बेरी पुलिस में शिकायत दी थी कि बेरी की किन्नर नेहा और असलम ने यूपी केेेेेेेेेे एटा जिले में ले जाकर एक निजी चिकित्सक से गुप्तांग कटवा दिया। जिसकी शिकायत बेरी पुलिस चौकी में युवक ने दर्ज कार्रवाई हैैैैैैै। बेरी पुलिस ने 9 जुलाई को किन्नर नेहा और असलम के खिलाफ धारा 328, 326 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी हैैैैैैैै। सोमवार को सुबह 11 बजे बेरी पुलिस चौकी में फारचूनर गाड़ी जिस पर लाल बत्ती लगी हुई थी और बेरी के किन्नरों पर लगाए गए आरोपों के समर्थन में उतराखंड की राज्य मंत्री रजनी रावत पहुंची और भारत केे गुजरात, पंजाब, दिल्ली, उतराखंड, महाराष्ट्र से किन्नरों ने राज्य मंत्री रजनी रावत केे समर्थन में जमकर नारे लगाए और नकली किन्नर मुर्दाबाद केेेेेेेेे नारे लगाए।
गौरतलब है कि रविवार से ही बेरी की एक धर्मशाला में देश भर से किन्नरों का आने का सिलसिला चल रहा था, लेकिन लोगों को इस प्रकार की कोई पता नहीं था कि सैकड़ों किन्नरों का अलग-अलग राज्यों से बेरी में एकजुट होने के पीछे क्या कारण था। उत्तराखंड की राज्य मंत्री रजनी रावत किन्नर ने बताया कि बेरी के युवक ने अपना गुप्तांग कटवा दिया था, जिसका आरोप बेरी के किन्नरों पर लगाया जा रहा था। जिससे हमारे किन्नरों का कोई लेना देना नहीं हैैैैैैै। आज देश भर के सैकड़ों किन्नर पीड़ित किन्नरों को न्याय दिलवाने के लिए आए हैैैैैैं। बेरी पुलिस ने उचित कार्रवाई करने की बात कही हैैैैैैै। जब तक हमारे किन्नर भाइयों को न्याय नहीं मिलता तब तक सभी बेरी में रुके रहेंगे। उन्होंने मीडिया के सामने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता तो किन्नरों साथियों की बात ऊपर तक लेकर जाएंगे, क्योंकि किन्नरों को किन्नर का सहारा है।
ये बोले पुलिस चौकी इंचार्ज
इस मामले में बेरी क्षेत्र के एक युवक ने दस दिन पूर्व शिकायत दी थी। आपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हुई है। सोमवार को उत्तराखंड की राज्य मंत्री रजनी रावत और सैकड़ों किन्नर देश भर से बेरी पुलिस चौकी में आए थे। जिन्हेेेें आश्वासन दिया गया है कि जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-संदीप, बेरी शहर पुलिस चौकी इंचार्ज।