झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित एचटेट लेवल-दो और लेवल-एक की परीक्षा से पहले बारिश में परीक्षा केंद्र तक पहुंचना चुनौती बना रहा। झज्जर और बहादुरगढ़ शहर में जलभराव के कारण कई अभ्यर्थी अंतिम समय में केंद्रों तक पहुंचे और भाग कर अंदर गए।परीक्षा केंद्र के अंदर भी बिजली गुल होने के कारण कम रोशनी में बैठना पड़ा।
शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा के दौरान कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई। इस कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा करने में दिक्कत आई। कमरे में अंधेरा हो गया था और बाहर से भी बारिश के कारण रोशनी कम आ रही थी। वीरवार को सुबह के सत्र में हुई लेवल-दो की परीक्षा में कुल 6931 ने परीक्षा देनी थी, लेकिन 5938 ने परीक्षा दी। 993 गैर हाजिर रहे।
सायंकालीन सत्र में हुई लेवल-एक की परीक्षा में कुल 3183 ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 2617 ने परीक्षा और 566 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा से पूर्व अंदर जाने वाले परीक्षार्थियों की गहनता से जांच करने के बाद ही जाने दिया गया।
पानी, कीचड़ व गड्ढे बने बाधा
वीरवार को झज्जर और बहादुरगढ़ में हुई बारिश के कारण परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत आई। कुछ केंद्रों के बाहर व आसपास बारिश का पानी, कीचड़ व गड्ढों के कारण दिक्कत आई। झज्जर के बीकानेर चौक पर स्थित शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के बाहर बारिश के कारण काफी पानी जमा हो गया। अभ्यर्थियों को पानी के अंदर से ही गुजरना पड़ा। बहादुरगढ़ के बाल विकास स्कूल तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। यहां मुख्य मार्ग से लेकर स्कूल तक अधिकतर रास्ता कच्चा था। पूरे रोड पर गहरे गड्ढे बने हुए थे, जिनमें पानी भरा हुआ था। तंग गलियों में स्कूल बना हुआ था। परीक्षा के कारण पूरे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई थी।
बाल विकास स्कूल की दो ब्रांच, भटकते रहे परीक्षार्थी
बहादुरगढ़ के बाल विकास स्कूल की दो ब्रांच होने के कारण भी परीक्षार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोनों स्कूल का पता भी एक ही था। इसके चलते कई परीक्षार्थी दूसरी ब्रांच में पहुंच गए। उनको बताया गया कि परीक्षा दूसरी ब्रांच में है तो वह दौड़ते हुए पहुंचे। 15 से 20 परीक्षार्थी तो अंतिम समय में केंद्र के अंदर घुसे। इसके लिए पुलिस को केंद्र का दरवाजा तीन बार खुलवाना पड़ा।
-फोटो 62 : परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्र से बाहर लौटते परीक्षार्थी। संवाद
-फोटो 62 : परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्र से बाहर लौटते परीक्षार्थी। संवाद