फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुमन मिस फेयरवेल व अस्तुति को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना

विज्ञापन
-फोटो 58 : कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा के साथ मिस फेयरवेल, फर्स्ट और द्वितीय रनर अप। स्रोत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा को तिलक लगाकर व मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन

मंच संचालन प्रथम वर्ष की छात्रा आशु, तृप्ति व पारूल ने किया। प्रथम वर्ष की छात्रा सुषमा, ज्योति व द्वितीय वर्ष की छात्रा बबीता, पायल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा नेहा ने गाना गाकर सभी का मन मोह लिया। बीएड द्वितीय वर्ष की सुमन के सिर मिस फेयरवेल का ताज सजा और इसी कक्षा की अस्तुति को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब मिला।
द्वितीय वर्ष की छात्राओं से पिक द पारसल, डांस एंड होल्ड द बैलून प्रतियोगिता करवाई गई। पिक द पारसल में बबीता व अंजलि, डांस एंड होल्ड द बैलून मेें कार्तिका व आरती विजेता बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें