फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के प्रति भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहें : सुरेश जैन

Sat, 06 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : कार्यक्रम में मौजूद भाविप के पदाधिकारी व अन्य। स्रोत भाविप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन का वीरवार को बहादुरगढ़ शाखा और विवेकानंद शाखा में प्रवास रहा। सेक्टर-6 स्थित डीएवी स्कूल में आयोजित बैठक में भाविप की दोनों शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में भाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, प्रांतीय महासचिव दीपक जिंदल, प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी, जिला समन्वयक सतीश शर्मा और विवेकानंद शाखा के संरक्षक पवन जैन ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने कहा कि भाविप के सदस्यों को समाज और देश के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।
उन्होंने कहा कि शाखाएं सेवा, संस्कार, संपर्क, पर्यावरण और महिला सहभागिता की गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा करें। एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण में महिला सहभागिता जरूरी है। अत: परिषद में महिलाओं की अधिक से अधिक सहभागिता होनी चाहिए। महिलाओं की सहभागिता से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रांतीय महासचिव दीपक जिंदल ने कहा कि शाखाएं समाज में अधिक से अधिक कार्य करें। जिससे समाज में संस्कारों का सृजन हो सकें। शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता और मुरारीलाल गोयल ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शाखा सचिव विजय पुन्हानी और नीरज गर्ग, हरीश बजाज, डॉ. कुलदीप जून, सुनील बंसल, दीपेश राठी, राजेश गुप्ता, सुशील अग्रवाल, सुभदा घरोटे, पूजा सिंघल, गजानंद गर्ग, महेश पाराशर, अश्वनी शर्मी, मुकेश शर्मा, दीपक पंवार, मुकेश बंसल, चंचल गर्ग, हरेंद्र मितल, अतिन गुप्ता, राजबीर बंसल, संजय गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, संदीप चुघ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें