फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खंडस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बावल की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेरा युवा भारत के तहत मास्टर नेकीराम क्लब की ओर से मास्टर नेकीराम की स्मृति में बावल में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में बावल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया जबकि भाड़ावास की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

कबड्डी में बावल कटला बाजार की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया और खेल स्टेडियम बावल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।वहीं, 400 मीटर दौड़ में लड़कियों में खुशी और लड़कों में कमजीत ने बाजी मारी।
लॉन्ग जंप में भी खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में क्षेत्रभर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्ष सुजाता सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रूचि बढ़ाना और उन्हें नशा-मुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, लॉन्ग जंप और 400 मीटर रेस जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें