फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर माइनर में नहाने उतरा रिक्शा चालक, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। रविवार रात दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने वाले व्यक्ति की एनसीआर माइनर में डूबने से मौत हो गई। चालक एनसीआर माइनर में नहाने के लिए उतरा था, लेकिन गहरे पानी में फिसल जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को माइनर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात दिल्ली के नजफगढ़ में ई-रिक्शा चलाने वाला बीर सिंह पुलिस थाने के पास एनसीआर माइनर में नहाने के लिए उतर गया। बताया है कि बीर सिंह बादली में एक सवारी को छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में एनसीआर माइनर में नहाने का मन किया और वह माइनर में उतर गया। गहरे पानी में पैर फिसलने से डूब गया और उसकी मौत हो गई। रात भर परिजनों ने भी बीर सिंह की तलाश की। सुबह बीर सिंह का रिक्शा एनसीआर माइनर पर खड़ा मिला। जबकि कपड़े भी किनारे रखे हुए थे। इसी को लेकर परिजनों को बीर सिंह के डूबने का संदेह भी हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू की। गोताखोरों की मदद से शव को माइनर से बाहर निकाला गया। पुलिस थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें