फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बॉस्केटबॉल खिलाड़ी पर गिरा जर्जर पोल, पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान मौत

Wed, 26 Nov 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 75: अमन। फाइल फोटो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में रविवार को 15 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन पर जर्जर बास्केटबॉल पोल गिर गया था। उसे रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि वहां समय पर इलाज न मिलने से उसकी हालत बिगड़ती चली गई। उन्होंने डॉक्टरों की लापरवाही का विरोध भी किया, लेकिन उल्टा उनके खिलाफ ही कार्रवाई की गई। मंगलवार को गमगीन माहौल में अमन का अंतिम संस्कार किया गया। अमन 10वीं कक्षा का छात्र था और शहर के श्रीरामा भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ता था।
कुछ दिन पहले ही स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में उसने पदक जीता था। अमन परिवार में सबसे छोटा था और दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता सुरेश कुमार डीआरडीओ कार्यालय में ग्रुप-डी कर्मचारी हैं और परिवार लाइनपार की वत्स कॉलोनी में रहता है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

अमन के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अमन रोज की तरह ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में अभ्यास के लिए गया था। इसके 10 मिनट बाद ही परिजनों को सूचना मिली कि बास्केटबॉल स्टैंड गिरने से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया है।
गिरा हुआ पोल अमन के पेट पर लगा, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आई। बताया गया कि बास्केटबॉल पोल काफी समय से जर्जर अवस्था में था और अचानक टूटकर गिर गया। अमन को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया।
परिवार का आरोप है कि वहां समय पर इलाज न मिलने से उसकी हालत बिगड़ती चली गई। आखिरकार सोमवार रात अमन ने दम तोड़ दिया। अमन की मौत ने पूरे बहादुरगढ़ में खेल प्रेमियों और समाजसेवियों में रोष पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि जर्जर खेल संरचना और विभागीय लापरवाही ने एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी की जान ली है।
समाजसेवी राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि यह मौत स्पष्ट रूप से लापरवाही का परिणाम है। विभागीय उदासीनता के कारण एक खिलाड़ी की मौत हो गई। परिवार टूट गया है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई अनिवार्य है। लोगों ने मांग की है कि स्टेडियम में सभी खेल उपकरणों और संरचनाओं की तकनीकी जांच कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

फोटो 75: अमन। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें