फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेंटेनेंस के चलते बराही रेलवे फाटक रही बंद, हजारों परेशान

Sat, 27 Sep 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : बराही फाटक पर रेलवे ट्रैक पर मरम्मत काम करते रेलवे कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बहादुरगढ़ में शुक्रवार को 15 घंटे तक मेंटेनेंस का काम चलने के कारण बराही फाटक पूरी तरह बंद रही। इससे लाइनपार से शहर और शहर से लाइनपार की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को दो किलोमीटर घूमकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

फाटक बंद होने के कारण नाहरा-नाहरी मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि फाटक बंद रहने और मेंटेनेंस कार्य के चलते रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। मगर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। शुक्रवार की सुबह 9 बजे यहां काम शुरू हो गया था जो देर रात 12 बजे तक जारी रहा।
मेंटेनेंस के दौरान रेलवे के गेट संख्या 24 पर जर्जर हो चुके स्लीपर बदलने के अलावा अन्य तकनीकी सुधार भी किए गए हैं। उत्तर रेलवे के पाथ-वे सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने इस बारे में जीआरपी व संबंधित पार्षदों को पत्र भेजकर सूचना दी है। मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सहायता भी मांगी गई।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बराही फाटक पर लंबे समय से मरम्मत की आवश्यकता थी, क्योंकि यहां के कई स्लीपर जर्जर हो चुके थे और ट्रेनों की आवाजाही के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गौरतलब है कि लाइनपार क्षेत्र में स्थित इस फाटक से हर दिन 10 हजार से अधिक लोग आवाजाही करते हैं।
सुबह-शाम ऑफिस, स्कूल और मार्केट जाने वाले लोगों के लिए यह मुख्य मार्ग है। ऐसे में पूरा दिन फाटक का बंद रहने लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। वार्ड 1 के पार्षद रजनीश मोनू ने बताया कि उनके ेपास भी रेलवे अधिकारियों का पत्र पहुंचा था, ताकि लोगों को पहले से इस बारे में अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें