फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिला लाइसेंस चल रहा था बार, छत से शराब बरामद

विज्ञापन
-फोटो 10 : फ्यूजन बार एंड किचन में छापा मारने के दौरान मिली शराब की बोतलें।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में धड़ल्ले से अवैध बार चल रहे हैं। शनिवार को सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा तो ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ। यहां रोहतक-दिल्ली रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने स्थित एक बार बिना लाइसेंस के चलता हुआ मिला। बार के ऊपर छत पर काफी मात्रा में शराब भी मिली। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली कि नेहरू पार्क में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने स्थित एक भवन की दूसरी मंजिल पर फ्यूजन बार एंड किचन है। यह बार अवैध रूप से चल रहा है। इस सूचना पर सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग की टीम ने दस्तक दी। जांच की तो मालिक लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस दौरान पुलिस ने तलाशी ली तो छत पर से विभिन्न ब्रांड की चार पेटी शराब और एक पेटी बीयर की बरामद हुई। मौके पर स्थानीय पुलिस को बुलाया गया।
सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई में वहां मौजूद एक युवक ने दखल देने की कोशिश की। युवक ने खुद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का अधिकारी बताया और उलझने लगा। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने उसे कड़ी नसीहत दी। अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो वह युवक शांत हुआ। एक्साइज इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने कहा कि सीएम फ्लाइंग के साथ फ्यूजन बार एंड किचन में चेकिंग की गई है। यहां कोई लाइसेंस, दस्तावेज नहीं मिले। छत से शराब भी बरामद हुई है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें