फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बराबरी पर छूटा कानोन्दा दंगल का पहला मुकाबला

विज्ञापन
-फोटो 4 : पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती मुकाबले का शुभारंभ कराते भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन बंटी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कानोन्दा में हुए विशाल कुश्ती दंगल में पहला कुश्ती मुकाबला बराबरी पर रहा। यह मुकाबला मांडोठी के कृष्ण और रेहद के अरुण के बीच हुआ। दोनों पहलवानों का हाथ मिलवाते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन बंटी ने शुरुआत कराई। दंगल में पहुंचने पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवीन बंटी का दंगल कमेटी सदस्यों ने पगड़ी बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन

भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवीन बंटी ने कहा कि जिला झज्जर के पहलवान कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम प्रदेश, देश व विदेशों में रोशन करने का काम कर रहे जो हमारे लिए खुशी की बात है। ग्रामीण स्तर पर होने वाली कुश्ती प्रतियोगिताओं में छिपी हुई खेल प्रतिभाएं निकल कर आती है। उन्होंने कहा कि जिला झज्जर की माटी से निकले पहलवान कुश्ती प्रतियोगतिाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला झज्जर व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। नवीन बंटी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने भी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए देश की सबसे बेहतर व रोजगारपरक खेल नीति लागू कर रखी है। नवीन बंटी ने कहा कि खेलों में आज युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें